अब Airbnb पर हर स्टे से एमरजेंसी हाउसिंग को सपोर्ट मिलता है
हर बार जब आप कोई स्टे पूरा करते हैं, तो Airbnb $0.10 USD की रकम Airbnb.org को दान करता है, ताकि आपदा, बीमारी या संकट की घड़ी में मुफ़्त हाउसिंग की व्यवस्था की जा सके. इससे अगले 5 सालों में Airbnb.org को 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान करने में मदद मिलेगी.
स्टे ब्राउज़ करें
आपकी जैसी ट्रिप की बदौलत, 1 मिलियन मुफ़्त रातें
आपकी जैसी ट्रिप की बदौलत, 1 मिलियन फ़्री रातें
हर बुकिंग हमें 2030 तक हर साल 1 मिलियन रातों के लिए मुफ़्त स्टे ऑफ़र करने के अपने लक्ष्य तक पहुँचने में मदद करती है.

आप स्टे करते हैं
अपने घर या होटल का मज़ा लें. आप बस ट्रैवल करके ज़रूरतमंद परिवारों की मदद कर रहे हैं.

Airbnb देता है
Airbnb हर स्टे पर Airbnb.org को $0.10 USD की रकम दान करता है, ताकि एमरजेंसी हाउसिंग का इंतज़ाम किया जा सके.

परिवारों के लिए फ़्री स्टे
Airbnb.org हाउसिंग का खर्च उठाता है, ताकि ज़रूरतमंद लोगों को रहने की जगह फ़्री में मिल सके और होस्ट को हमेशा की तरह पेमेंट मिल सके.
एमरजेंसी हाउसिंग, जो घर जैसी लगे
Airbnb.org आपदा की वजह से बेघर हुए, मेडिकल केयर के लिए ट्रैवल कर रहे या अन्य मुसीबतों से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए असली घरों में शॉर्ट-टर्म स्टे की सुविधा देता है.
1 में से 1 पेज
135 से भी ज़्यादा देशों में घर जैसे ठिकाने
2020 से लेकर अब तक, Airbnb.org ने 1.6 मिलियन रातों के लिए फ़्री एमरजेंसी हाउसिंग की व्यवस्था की है.

हर बुकिंग के पीछे एक कहानी छिपी होती है
उन लोगों से सुनें, जिन्हें Airbnb.org ने दुनिया भर में ठहरने की जगहें दी हैं.
सभी कहानियाँ देखें1 में से 1 पेज
सपोर्ट करने के और तरीके
आपके स्टे ज़रूरतमंद लोगों को आवास देने में Airbnb.org की मदद करते हैं. अगर आप थोड़ा और कर सकते हैं, तो आपके पास ऑप्शन मौजूद हैं.
1 में से 1 पेज
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Airbnb पर हर बुकिंग से Airbnb.org को कैसे मदद मिलती है?
Airbnb हर स्टे के लिए अपने रेवेन्यू में से $0.10 USD की रकम Airbnb.org को दान करता है, जो U.S. में स्थित एक नॉन-प्रॉफ़िट ऑर्गनाइज़ेशन है, ताकि Airbnb.org आपदा, बीमारी या मुसीबत में फँसे लोगों को फ़्री एमरजेंसी हाउसिंग देकर अपने नेक मकसद को आगे बढ़ा सके. इससे गेस्ट के पेमेंट या होस्ट की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ता.हर बुकिंग से जुड़ा यह नया फ़ंडिंग मॉडल अगले पाँच सालों में Airbnb.org को $500 मिलियन की रकम देने में मदद करेगा, जिससे Airbnb.org 2030 तक हर साल 1 मिलियन रातों के लिए फ़्री एमरजेंसी हाउसिंग ऑफ़र करने के अपने लक्ष्य को पूरा कर सकेगा.यहाँ बताया गया है कि Airbnb के ये दान कैसे काम करते हैं :
- Airbnb हर पूरे हुए स्टे के लिए Airbnb.org को $0.10 USD की रकम दान करता है.
- Airbnb पूरे किए गए स्टे के लिए दान देता है, न कि उन स्टे के लिए, जिन्हें चेक इन से पहले कैंसिल कर दिया गया था.
- Airbnb एक्सपीरियंस या सर्विस की बुकिंग के लिए दान नहीं देता है.
- Airbnb की ओर से Airbnb.org को दिए जाने वाले दान में नकद राशि भी दी जाती है और सामान या सर्विस भी. दान का यह प्रोसेस साल भर चलता रहता है, ताकि Airbnb.org चैरिटी करने का सिलसिला जारी रख सके.
- Airbnb की ओर से दिए जाने वाले दान से Airbnb.org के ऑपरेशन का खर्च और एमरजेंसी स्टे का खर्च उठाया जाता है, इसलिए आम जनता की ओर से दिए जाने वाले दान की 100% राशि का इस्तेमाल एमरजेंसी स्टे का इंतज़ाम करने के लिए किया जाता है.
- ये दान Airbnb की तरफ़ से दिए जाते हैं, और स्टे के लिए किए गए आपके पेमेंट का कोई भी हिस्सा चैरिटेबल कंट्रीब्यूशन के तौर पर टैक्स में छूट के लिए नहीं गिना जाता.
- Airbnb के ये दान 28 अक्टूबर, 2026 से शुरू होंगे और लगातार किए जाएँगे.
- Airbnb या Airbnb.org इस फ़ंडिंग मॉडल को कभी भी बदल या बंद कर सकता है.
Airbnb और Airbnb.org के बीच क्या संबंध है?
Airbnb.org एक अलग, इंडिपेंडेंट चैरिटी है, जिसे Airbnb ने साल 2020 में स्थापित किया था, ताकि आपदा की वजह से बेघर हुए, मेडिकल केयर के लिए ट्रैवल कर रहे या अन्य मुसीबतों में फँसे लोगों के लिए फ़्री एमरजेंसी हाउसिंग की व्यवस्था की जा सके. Airbnb.org U.S. में सेक्शन 501(c)(3) के तहत रजिस्टर्ड एक नॉन-प्रॉफ़िट ऑर्गनाइज़ेशन है.
Airbnb.org हर साल 1 मिलियन रातों के लिए स्टे अवेलेबल करवाने का अपना लक्ष्य कब पूरा करेगा?
Airbnb.org ने हर साल 1 मिलियन रातों के लिए फ़्री एमरजेंसी हाउसिंग ऑफ़र करने का लक्ष्य रखा है, ताकि आपदा, बीमारी या मुसीबत में फँसे लोगों के लिए तेज़ी से मदद का दायरा बढ़ाया जा सके.हर बुकिंग के लिए Airbnb की ओर से Airbnb.org को दिए जाने वाले दान और Airbnb और अन्य दान करने वालों की ओर से कुल मिलाकर $500 मिलियन USD की अतिरिक्त मदद के साथ, हमारा मकसद 2030 तक इस लक्ष्य को हासिल करना है.
Airbnb.org, Inc. U.S. में सेक्शन 501(c)(3) के तहत रजिस्टर्ड एक नॉन-प्रॉफ़िट ऑर्गनाइज़ेशन है (EIN: 83-3135259). ये Airbnb, Inc. और उसके सहयोगियों से अलग एक इंडिपेंडेंट ऑर्गनाइज़ेशन है. Airbnb.org के बिज़नेस की मुख्य जगह और पता 888 Brannan Street, San Francisco, CA 94103, U.S.A. है. इसकी वेबसाइट airbnb.org है और फ़ोन नंबर (415) 728-0108 है.कैलिफ़ोर्निया : Airbnb हर क्वॉर्टर में Airbnb.org को हर बुकिंग के आधार पर योगदान देता है.न्यू जर्सी : इस चैरिटेबल रिक्वेस्ट के संबंध में अटॉर्नी जनरल के पास दायर की गई जानकारी और पिछली रिपोर्टिंग अवधि के दौरान चैरिटी को चैरिटेबल उद्देश्य के लिए दिए गए दानों के प्रतिशत की जानकारी Attorney General of the State of New Jersey से 973-504-6215 पर कॉल करके प्राप्त की जा सकती है और ये इंटरनेट पर http://www.state.nj.us/lps/ca/charfrm.htm पर अवेलेबल है. अटॉर्नी जनरल के पास रजिस्ट्रेशन का मतलब अप्रूवल नहीं है.न्यूयॉर्क : Airbnb.org द्वारा न्यूयॉर्क राज्य के अटॉर्नी जनरल के पास दायर की गई पिछली फ़ाइनेंशियल रिपोर्ट की एक कॉपी Airbnb.org से notices@airbnb.org पर या New York State Attorney General’s Charities Bureau, 28 Liberty Street, New York, NY 10005 से रिक्वेस्ट करके ली जा सकती है. चैरिटी के बारे में जानकारी www.charitiesnys.com या (212) 416-8401 पर पाएँ. Airbnb.org अन्य नॉन-प्रॉफ़िट ऑर्गनाइज़ेशन को ग्रांट देता है.वॉशिंगटन : Airbnb.org चैरिटेबल सॉलिसिटेशन एक्ट की शर्तों के तहत Washington Secretary of State के पास रजिस्टर्ड है. Washington Secretary of State से जानकारी www.sos.wa.gov/charities या 1-800-332-4483 पर अवेलेबल है.











