हमारे पार्टनर
Airbnb.org शॉर्ट-टर्म हाउसिंग के लिए फ़ंड देता है और लोकल नॉन-प्रॉफ़िट संगठनों के साथ मिलकर ज़रूरतमंद लोगों के लिए एमरजेंसी स्टे का इंतज़ाम करता है.

Airbnb.org आपके संगठन के साथ कैसे काम कर सकता है
Airbnb.org ज़रूरतमंद लोगों, वॉलंटियर और राहतकर्मियों को मुफ़्त में तेज़ और सुविधाजनक शॉर्ट-टर्म हाउसिंग की सुविधा देता है.
पार्टनर बनें
सरल
टेक्नोलॉजी और कम्युनिटी की मदद से, Airbnb.org बड़े पैमाने पर मुफ़्त एमरजेंसी हाउसिंग की सुविधा देता है.

तेज़
Airbnb.org एक ऐसे नेटवर्क और ऐप का इस्तेमाल करता है, जो पहले से मौजूद हैं, इसलिए हमारी टीम दिनों के बजाय कुछ ही घंटों में हाउसिंग की व्यवस्था कर सकती है.

सुविधाजनक
यहाँ परिवारों, पालतू जीवों और सुलभता संबंधी ज़रूरतों वाले लोगों के लिए ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिनकी बदौलत उन्हें दुनिया भर में Airbnb की 9 मिलियन लिस्टिंग का एक्सेस मिलता है.
हमारे पार्टनर से मिलें
ज़रूरतमंद लोगों की पहचान करके, पार्टनर ने 2020 से लेकर अब तक हमारी टीम की मदद की है, जिससे 16 लाख से भी ज़्यादा रातों के लिए मुफ़्त, एमरजेंसी हाउसिंग की व्यवस्था मुमकिन हो सकी है.
एमरजेंसी रिस्पॉन्स स्टे
1 में से 1 पेज
मेडिकल स्टे
1 में से 1 पेज
रीसेटलमेंट स्टे
1 में से 1 पेज
जानें कि हमारे पार्टनर क्या कहते हैं
पार्टनर की कहानियाँ
दुनिया भर में मौजूद हमारे पार्टनर के बारे में जानें और ऐसे बेनेफ़िशियरी के बारे में पढ़ें, जिनकी हमने साथ मिलकर मदद की है.
पार्टनर की कहानियाँ
दुनिया भर में मौजूद हमारे पार्टनर के बारे में जानें और ऐसे बेनेफ़िशियरी के बारे में पढ़ें, जिनकी हमने साथ मिलकर मदद की है.

सेंट्रल टेक्सस की बाढ़
स्काइलिन को पता चला कि Airbnb.org नॉन-प्रॉफ़िट संगठन All Hands and Hearts के ज़रिए बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मुफ़्त, एमरजेंसी हाउसिंग की व्यवस्था कर रहा है. उन्होंने मदद के लिए संपर्क किया और उन्हें जल्द ही करीब मौजूद एक Airbnb.org स्टे मिल गया. यहाँ उनके बेटे के लिए खेलने की जगह थी और उन्हें अगले कदमों के बारे में सोचने का मौका मिला.


मेडिकल केयर के लिए यात्रा
अर्जेंट मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए मेक्सिको सिटी की यात्रा करने वाली 7 साल की याइरा को जान बचाने के लिए तत्काल मेडिकल सहायता की ज़रूरत थी. उसके माता-पिता ने Airbnb.org के पार्टनर Fundación Lilo से संपर्क किया, जो मेक्सिको में मौजूद एक नॉन-प्रॉफ़िट संगठन है और बच्चों की जान बचाने वाली दिल की सर्जरी के लिए मेक्सिको सिटी की यात्रा करने में परिवारों की मदद करता है.

पार्टनर के लिए अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Airbnb.org किन इलाकों के लिए हाउसिंग की सुविधा देता है?
Airbnb.org तीन मुख्य प्रोग्राम के ज़रिए अपना मकसद पूरा करता है, जिनमें से हर प्रोग्राम हाउसिंग से जुड़ी एक खास ज़रूरत को पूरा करता है.
- एमरजेंसी रिस्पॉन्स स्टे : आपदाओं या एमरजेंसी स्थितियों की वजह से बेघर हुए लोगों और मुसीबत से निपटने की अहम कोशिशों में हाथ बँटाने वाले लोगों की मदद करते हैं.
- मेडिकल स्टे : ऐसे लोगों और परिवारों की मदद करते हैं, जिन्हें मेडिकल केयर के लिए यात्रा करनी पड़ती है, जो किसी गंभीर बीमारी की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं या जो ज़रूरी मेडिकल सेवाएँ देने वाले मेडिकल प्रोफ़ेशनल हैं
- रीसेटलमेंट स्टे : अपने घरों से मजबूरन विस्थापित हुए, नई कम्युनिटी में रीसेटल हो रहे और शरणार्थियों के रूप में वर्गीकृत किए गए या इसी तरह के संरक्षित दर्जे वालों लोगों और परिवारों की मदद करते हैं
Airbnb.org का पार्टनर बनने के लिए किसी संगठन को क्या करना होगा?
पार्टनर बनने के लिए, आपको Airbnb.org टीम का कोई मेंबर असाइन किया जाएगा और आप दोनों मिलकर ये स्टेप फ़ॉलो करेंगे.
- अपने Airbnb.org कॉन्टैक्ट के साथ मिलकर पक्का करें कि आपका मिशन, आपके प्रोग्राम और आपका भौगोलिक फ़ोकस, मुसीबत की घड़ी में ज़रूरतमंद लोगों के टेम्प्ररी हाउसिंग का इंतज़ाम करने के Airbnb.org के लक्ष्यों से मुताबिक हैं
- Airbnb.org के एमरजेंसी रिस्पॉन्स, मेडिकल स्टे या रीसेटलमेंट प्रोग्राम से संबंधित ट्रेनिंग में हिस्सा लें
- आपदाओं या मुसीबत से प्रभावित लोगों को एमरजेंसी हाउसिंग के लिए रेफ़र करने के लिए तैयार रहें
क्या Airbnb को एमरजेंसी स्टे से प्रॉफ़िट होता है?
इन स्टे से Airbnb की कोई कमाई नहीं होती.
















