दक्षिण टेक्सस की बाढ़
Airbnb.org दक्षिण टेक्सस में आई बाढ़ से बेघर हुए लोगों को मुफ़्त, एमरजेंसी हाउसिंग की सुविधा देने के लिए United Way of San Antonio और Catholic Charities, Archdiocese of San Antonio के साथ मिलकर काम कर रहा है बाढ़ से प्रभावित निवासी सीधे हाउसिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनका मुख्य घर अनिवार्य रूप से खाली करवाए जा रहे क्षेत्र में मौजूद हो और हम उनकी पहचान वेरीफ़ाई कर सकें. अपनी पहचान वेरीफ़ाई करने के लिए आपके पास एक Airbnb अकाउंट होना चाहिए. अगर आपके पास अकाउंट नहीं है, तो आप यहाँ उसे बना सकते हैं. अगर आपको जगह खाली करने का नोटिस या चेतावनी मिली है, तो फ़िलहाल आपको Airbnb.org के ज़रिए एमरजेंसी हाउसिंग नहीं मिल सकती.
अगर आप बाढ़ से प्रभावित लोगों को मुफ़्त स्टे देने में मदद करना चाहते हैं, तो आप Airbnb.org को दान कर सकते हैं. दान की 100% राशि सीधे एमरजेंसी हाउसिंग की व्यवस्था करने में लगाई जाती है. अगर आप Airbnb होस्ट हैं, तो प्रभावित निवासियों को स्टे पर डिस्काउंट देने के लिए साइन अप कर सकते हैं. Airbnb इन बुकिंग के लिए Airbnb.org को अपनी होस्ट सर्विस फ़ी दान के तौर पर दे देता है और होस्ट को हर बुकिंग के लिए AirCover की सुरक्षा देता है.