कॉलोराडो वाइल्डफ़ायर

जून 2026

Airbnb.org एस्पेन एकर्स फ़ायर, फ़ेरिस और डो कैन्यन फ़ायर, गोल्ड माउंटेन फ़ायर, स्नाइडर फ़ायर और विलो फ़ायर से बेघर हुए लोगों को मुफ़्त, एमरजेंसी हाउसिंग की सुविधा देने के लिए Mile High United Way के साथ मिलकर काम कर रहा है.वाइल्डफ़ायर से प्रभावित निवासी सीधे हाउसिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनका मुख्य घर अनिवार्य रूप से खाली करवाए जा रहे क्षेत्र में मौजूद हो और हम उनकी पहचान वेरीफ़ाई कर सकें. अपनी पहचान वेरीफ़ाई करने के लिए आपके पास एक Airbnb अकाउंट होना चाहिए. अगर आपके पास अकाउंट नहीं है, तो आप यहाँ उसे बना सकते हैं. अगर आपको जगह खाली करने का नोटिस या चेतावनी मिली है, तो फ़िलहाल आपको Airbnb.org के ज़रिए एमरजेंसी हाउसिंग नहीं मिल सकती.

कैसे मदद करें

अगर आप वाइल्डफ़ायर से प्रभावित लोगों को मुफ़्त स्टे देने में मदद करना चाहते हैं, तो आप Airbnb.org को दान कर सकते हैं. दान की 100% राशि सीधे एमरजेंसी हाउसिंग की व्यवस्था करने में लगाई जाती है. अगर आप Airbnb होस्ट हैं, तो प्रभावित निवासियों को स्टे पर डिस्काउंट देने के लिए साइन अप कर सकते हैं. Airbnb इन बुकिंग के लिए Airbnb.org को अपनी होस्ट सर्विस फ़ी दान के तौर पर दे देता है और होस्ट को हर बुकिंग के लिए AirCover की सुरक्षा देता है.

कोई सवाल पूछना है?

कृपया contact@airbnb.org पर संपर्क करें