Airbnb.org के बारे में आपके सवालों के जवाब.
Airbnb.org प्राकृतिक आपदाओं और मुसीबत की अन्य घड़ियों में, लोगों के लिए मुफ़्त, एमरजेंसी अकॉमोडेशन की व्यवस्था करता है. हमने पिछले कुछ सालों में अपने प्रोग्राम में कुछ बदलाव किए हैं, इसलिए हम होस्ट्स द्वारा पूछे जाने वाले कुछ आम सवालों के जवाब दे रहे हैं.

Airbnb.org कैसे काम करता है?
कुदरती आपदा जैसी मुसीबत की घड़ी में या लाइफ़-सेविंग मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए यात्रा करने के दौरान, Airbnb.org ज़रूरतमंद पड़ोसियों के लिए मुफ़्त, एमरजेंसी अकॉमोडेशन का इंतज़ाम करता है.
इस मुहिम में शामिल हों1 में से 1 पेज
Airbnb.org कैसे काम करता है, इसके बारे में आम सवालों के जवाब.
क्या होस्ट्स को फिर भी पेमेंट मिलता है?
हाँ, क्योंकि Airbnb.org ज़रूरतमंद लोगों के एमरजेंसी स्टे के लिए पेमेंट करता है, इसलिए होस्ट्स को ठीक किसी दूसरे स्टे की तरह ही पेमेंट मिलता है.
क्या मुझे Airbnb.org के गेस्ट्स को होस्ट करने के लिए साइन अप करना होगा?
साइन अप करने की कोई ज़रूरत नहीं है. Airbnb.org के गेस्ट Airbnb पर कोई भी घर बुक कर सकते हैं. अगर Airbnb.org के ज़रिए ठहरने वाला कोई व्यक्ति आपकी जगह बुक करता है, तो आपको ऐप में सूचना दी जाएगी. गेस्ट्स के ठहरने का खर्च Airbnb.org उठाता है, जिससे उन्हें अपनी ज़रूरतों के मुताबिक सबसे सही घर बुक करने की आज़ादी मिलती है. इसका मतलब है कि हमारे गेस्ट स्कूल, कामकाज की जगह, ट्रीटमेंट सेंटर या अपने डैमेज हो चुके घर के करीब मौजूद किसी स्टे में तब तक के लिए रह सकते हैं, जब तक कि उनके घर की मरम्मत नहीं हो जाती.
क्या Airbnb.org लिस्टिंग को होस्ट करने में ज़्यादा मेहनत लगती है?
किसी अतिरिक्त चीज़ की ज़रूरत नहीं है. आपके पास पहले से मौजूद जगह, जिसमें शेयर्ड मील के लिए किचन, कपड़े धोने और बच्चों या पेट्स के लिए खेलने की जगह जैसी सुविधाएँ शामिल हैं, वह मुश्किल समय में परेशानियों से जूझते परिवारों की उबरने मदद कर सकती है.
होस्ट Airbnb.org की मदद कैसे कर सकते हैं?
होस्ट कुछ तरीकों से Airbnb.org की मदद कर सकते हैं. वे सीधे Airbnb.org को दान कर सकते हैं, क्योंकि दान की 100% राशि का इस्तेमाल मुफ़्त, एमरजेंसी अकॉमोडेशन की व्यवस्था करने के लिए किया जाता है. कुछ लोकेशंस में, होस्ट Airbnb के ज़रिए हर पेआउट का कुछ प्रतिशत हिस्सा दान कर सकते हैं या सिर्फ़ Airbnb.org गेस्ट्स के लिए अपनी लिस्टिंग्स पर डिस्काउंट सेट कर सकते हैं.
आपकी मदद कैसे की जाती है
जब आप किसी Airbnb.org स्टे की होस्टिंग करते हैं, तो आपको हर वह सपोर्ट मिलता, जिसके आप एक Airbnb होस्ट के रूप में आदी हैं, साथ ही कुछ एक्स्ट्रा भी मिलता है. आपको होस्ट्स के लिए AirCover का कवरेज मिलता है, साथ ही Airbnb.org की खास तौर पर प्रशिक्षित कस्टमर सपोर्ट टीम का एक्सेस भी मिलता है. लोकल पार्टनर संगठन ज़रूरतमंद लोगों की पहचान करते हैं, फिर वे Airbnb ऐप के ज़रिए कोई शॉर्ट-टर्म स्टे बुक करने में उनकी मदद करते हैं—जो किसी सामान्य बुकिंग की तरह ही उनकी पहचान वेरीफ़ाई करता है.
सुनें कि Airbnb.org होस्ट्स क्या कहते हैं
1 में से 1 पेज






