
हम क्या कदम उठा रहे हैं
Airbnb.org, एक नॉन-प्रॉफ़िट ऑर्गनाइज़ेशन है, जिसकी स्थापना Airbnb ने मुसीबत की घड़ी में लोगों को एमरजेंसी हाउसिंग दिलाने के लिए की है. ये ऑर्गनाइज़ेशन बेघर हुए लोगों और फ़र्स्ट रिस्पॉन्डर को मुफ़्त, एमरजेंसी हाउसिंग दिलाने के लिए लोकल नॉन-प्रॉफ़िट ऑर्गनाइज़ेशन और सरकारी अधिकारियों के साथ पार्टनरशिप कर रहा है.Airbnb.org उन लोगों को मुफ़्त, एमरजेंसी हाउसिंग दिलाने के लिए Inform Florida और फ़्लोरिडा के 211 नेटवर्क के साथ-साथ United Way of Southeast Louisiana और गल्फ़ कोस्ट क्षेत्र के अन्य कम्युनिटी पार्टनर के साथ पार्टनरशिप कर रहा है, जिनके घर अब रहने लायक नहीं रहे हैं या जो अनिवार्य रूप से खाली करवाए जा रहे क्षेत्रों में रह रहे हैं.फ़्लोरिडा में, अनिवार्य रूप से खाली करवाए जा रहे क्षेत्रों में रहने वाले लोग मदद माँगने के लिए 211 से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं, जो एमरजेंसी हाउसिंग के लिए उनकी एलिजिबिलिटी तय करेगा. लुइसियाना में, लोग मदद माँगने के लिए 211 से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं, जो एमरजेंसी हाउसिंग के लिए उनकी एलिजिबिलिटी तय करेगा.क्योंकि Airbnb.org को दिए जाने वाले दान से स्टे का खर्च उठाया जाता है, इसलिए ज़रूरतमंद लोग फ़्री में स्टे करते हैं.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मैं Airbnb.org के आपातकालीन आवास की सुविधा का लाभ कैसे उठाऊँ?
फ़िलहाल, Airbnb.org आपातकालीन सहायता तलाश रहे लोगों के सीधे आवेदन स्वीकार नहीं कर रहा है। इसके बजाय, Airbnb.org सरकारी इकाइयों और स्थानीय निर्लाभ पार्टनर के साथ मिलकर उन लोगों की तलाश करेगा, जिन्हें ठहरने की आपातकालीन जगहों की ज़रूरत है। और जानें
Airbnb.org के ज़रिए ठहरने की जगह बुक करने के लिए योग्यता क्या है?
क्या मैं Airbnb पर गेस्ट्स के लिए अपना घर पूरे किराए पर ऑफ़र करने के साथ-साथ उसे आपात स्थिति के दौरान Airbnb.org के ज़रिए मुफ़्त या छूट पर ऑफ़र कर सकता हूँ?
हाँ. आपके पास सिर्फ़ एक कैलेंडर होता है, ताकि गेस्ट आपकी जगह की डबल बुकिंग करने से बच सकें.
मुझे कैसे पता चलेगा कि बुकिंग Airbnb.org के ज़रिए आई थी?
जब भी Airbnb.org के ज़रिए आपातकालीन बुकिंग के लिए रिज़र्वेशन की कोई अर्ज़ी आती है, तो होस्ट्स को बुकिंग प्रोसेस के दौरान सूचित किया जाता है.
गेस्ट के ठहरने की अवधि खत्म होने पर क्या होता है?
यह Airbnb.org के गेस्ट्स की ज़िम्मेदारी है कि वे रिज़र्वेशन रिकॉर्ड में बताए गए समय के अनुसार चेक आउट करें. अगर वे तय समय पर चेक आउट नहीं कर पाते, तो Airbnb के पास खास तरह के सहायता एजेंट की एक टीम है, जो चेक आउट करने में गेस्ट की मदद करेंगे.
मेरे दान से किसे मदद मिलेगी?
आपके दान की 100% रकम एमरजेंसी हाउसिंग की व्यवस्था करने में खर्च की जाती है.
हमारे जवाबी कदमों के बारे में और जानें
आपदाओं से प्रभावित लोगों और उनकी मदद करने वालों से मिलें।





