परिवारों और उनके पेट्स को साथ रखना

Jinx की बदौलत, Airbnb.org आपदा से प्रभावित लोगों और उनके पेट्स के लिए और भी ज़्यादा मुफ़्त, आपातकालीन आवास की व्यवस्था करने की स्थिति में है.
Airbnb.org की मेहमान टॉनेसा काउच पर अपने डॉग फ़्रीडा को चूम रही हैं.

आपदाओं के दौरान पेट्स को असहाय न छोड़ना

यूएस ASPCA के अनुसार, आपदाओं के दौरान अपनी जगह छोड़कर जाने वाले 32% लोग अपने डॉग को पीछे छोड़ गए थे.Airbnb.org की मदद से विस्थापित लोग अपने लिए पेट-फ़्रेंडली जगहें बुक कर सकते हैं, ताकि उनका पूरा परिवार एक साथ रह सके.
इशेल और उनका कुत्ता किंग टट कुर्सी पर एक साथ बैठे हुए हैं

Jinx पेट-फ़्रेंडली आपातकालीन लिस्टिंग्स को फ़ंड करने के लिए दान करता है

Jinx की मदद से, Airbnb.org और भी ज़्यादा लोगों और उनके पेट्स को मुसीबत से एक साथ उबरने की आरामदेह जगह दे सकता है.Airbnb.org को Jinx से मिलने वाले दान की वजह से आपदाओं के कारण बेघर हुए परिवारों के लिए 900 से भी ज़्यादा रातों के लिए मुफ़्त, आपातकालीन आवास की व्यवस्था की जा सकती है.
एक स्लेटी रंग की बिल्ली चल रही है और बिस्तर पर मौजूद कोई व्यक्ति उसे प्यार से सहला रहा है.
हम अपने पार्टनर्स के शुक्रगुज़ार हैं
JINX का लोगो

Jinx एक आधुनिक पेट फ़ूड ब्रैंड है, जो कुत्तों और बिल्लियों की सेहत पर फ़ोकस करता है.

और जानें