मार्कोस के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह

“यहाँ आपको एक सुरक्षित जगह में पनाह मिलती है, एक ऐसा घर जहाँ आप अपने परिवार के साथ शांति से रह सकते हैं और अस्पताल से दूर कुछ पल बिता सकते हैं.”
जब मार्कोस सिर्फ़ 14 साल का था, तो स्पेन में डॉक्टरों को उसकी कमर में 9 सेंटीमीटर का ट्यूमर मिला—जिसका आकार लगभग एक बड़े ग्रेपफ़्रूट जितना था. मार्कोस को इविंग्स सार्कोमा (Ewing’s sarcoma) है, जो हड्डी का कैंसर है और ज़्यादातर 10 से 20 साल के बच्चों में पाया जाता है. इस बीमारी ने मार्कोस की पूरी दुनिया बदल दी. मार्कोस और उनकी माँ मारिया ने अगले तीन सालों का ज़्यादातर समय मैड्रिड की यात्रा करते हुए बिताया, ताकि मार्कोस को उचित इलाज और मेडिकल केयर मिल सके. ज़िंदगी डॉक्टरों, कीमोथेरेपी, रेडियोलॉजी ट्रीटमेंट और अनगिनत मेडिकल टेस्ट के चक्कर में फँस गई. वो मारिया के पति और बेटी के साथ बर्गोस में रहते थे जो तीन घंटे की दूरी पर था. ये दूरी तय करना एक दुर्लभ और आक्रामक कैंसर से पीड़ित लड़के के लिए बहुत मुश्किल था. मारिया ने कहा, “इविंग्स सारकोमा एक ऐसी बीमारी है, जिसमें अगर बच्चे को थोड़ा-सा भी बुखार आ जाए, तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ता है, क्योंकि ये बहुत ही खतरनाक बीमारी है.” इलाज के पहले साल में, मार्कोस और मारिया को सिर्फ़ एक बार मई में उनके पति के जन्मदिन पर घर लौटने की इजाज़त दी गई थी.

मैड्रिड में कम्युनिटी ढूँढ़नामैड्रिड में इलाज के शुरुआती दिनों में, जब वो अस्पताल में नहीं थे, तब मार्कोस और मारिया ने Ronald McDonald House के ज़रिए इलाज ले रहे अन्य परिवारों और बच्चों से संपर्क स्थापित किया. मारिया ने कहा, “ऐसा करना इसलिए अच्छा है क्योंकि आपको उन लोगों का साथ मिलता है, जो वाकई आपको समझते हैं.” “क्योंकि आप उन परिवारों के साथ हैं जो आपके जैसी ही स्थिति से गुज़र रहे है, भले ही उनका कैंसर अलग तरह का हो.” माँ और बेटे के लिए कम्युनिटी की भावना जितनी अहम थी, उनके लिए कोई दूसरा अकॉमोडेशन तलाशना भी उतना ही ज़रूरी था, ताकि मार्कोस की मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखा जा सके. उन्होंने Airbnb के ज़रिए स्टे बुक करना शुरू किया. शुरू-शुरू में, मारिया ने अपनी जेब से इनका पेमेंट किया और इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर दबाव पड़ने लगा, जो कि पहले ही बहुत अच्छी नहीं थी—तब तक Aladina Fundación ने उनका Airbnb.org से संपर्क करवा दिया.

घर जैसा आराम मिलना भी दवा की तरह ही काम करता हैAirbnb.org स्पेन में Aladina Fundación जैसे संगठनों के साथ मिलकर मेडिकल केयर के लिए घर से दूर जाने वाले परिवारों और लोगों के लिए मुफ़्त, शॉर्ट-टर्म हाउसिंग की व्यवस्था करता है. मारिया ने अपने बेटे के बारे में कहा, “मेरा बेटा मेरी ताकत है.” “बीमारी के बार-बार लौटने और सालों तक संघर्ष करने के बाद, मेरा बेटा मेरे लिए एक मिसाल बन गया है.”इस तरह के स्टे की व्यवस्था Airbnb.org के दानकर्ताओं की मदद से मुमकिन हो पाती है, जो मारिया जैसे माता-पिता को राहत देते हैं और मार्कोस जैसे मरीज़ों को सामान्य जीवन और आराम का एहसास दिलाते हैं.

“स्टे करने की जगह होने का मतलब है, ऐसी जगह जहाँ आपको घर जैसा महसूस हो, जहाँ आप आराम कर सकें और जो अस्पताल के बहुत करीब हो. ये दरअसल अनमोल है.”
सबसे बढ़कर, मार्कोस को Airbnb.org के ज़रिए दिए गए घर में मिलने वाली शांति और सुकून की बहुत कद्र है.उसके अपने शब्दों में, Airbnb.org के ज़रिए मिलने वाले स्टे “घर जैसे ही हैं.”
इस मुहिम में शामिल हों
मुसीबत की घड़ी में आपातकालीन आवास की सुविधा देने वाले लोगों की ग्लोबल कम्युनिटी में शामिल हों.
और जानेंठहरने की हर जगह से जुड़ी कोई कहानी होती है
आपदाओं से प्रभावित लोगों और उनकी मदद करने वालों से मिलें.



