सेबू, फ़िलीपींस

मेज़बान फ़िलिपींस में राहतकर्मियों की मदद करते हैं

एक विनाशकारी भूकंप के बाद, Airbnb.org की एक लिस्टिंग ने मेहमानों और मेज़बानों ने ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए एकजुट किया
दो मेज़बान सोफ़े पर एक-दूसरे के बगल में बैठे हुए हैं और कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

“ज़िंदा बचे रहने के लिए उनकी सुनाई हुई संघर्ष की कहानी मुझे हमेशा याद रहेगी। उन्होंने हमें बताया कि वह दौर बहुत भयानक था, लेकिन उन्हें इस बात का संतोष है कि उनके परिवार के सभी लोग सुरक्षित थे। कुछ दूरी पर मौजूद घरों में रहने वालों की किस्मत इतनी अच्छी नहीं थी। एक परिवार मारा गया।”

- रैफ़ी एम., Airbnb.org मेज़बान और Angat Buhay के एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर

30 सितंबर, 2025 को रात 10:00 बजे से ठीक पहले, फ़िलिपींस में सेबू प्रांत के उत्तरी हिस्से में 6.9 की तीव्रता वाला एक विनाशकारी भूकंप आया। इसमें उन्यासी लोगों की जान गई। खबरों के मुताबिक, 1,28,000 से भी ज़्यादा परिवार इससे प्रभावित हुए हैं और 18,000 से भी ज़्यादा घरों को नुकसान पहुँचा है। उनमें से कम-से-कम 3,500 घर पूरी तरह से तबाह हो गए।

फ़िलिपींस के सेबू में 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप की वजह से एक इमारत ढहकर सड़क पर गिर गई।
उसी रात, Angat Buhay की टीम हरकत में आ गई। यह निर्लाभ संगठन Airbnb.org का पार्टनर है और इसकी स्थापना एक फ़िलिपिनो कम्युनिटी द्वारा बायानिहान की भावना से की गई थी—फ़िलिपीनो में इस शब्द का अर्थ कम्युनिटी की एकता और सक्रियता से है। इसकी बड़ी टीम सुरक्षित बचे लोगों की मदद के लिए फ़ौरन हरकत में आ गई। Angat Buhay के एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर, रफ़ाएल (“रैफ़ी”) एम. अपने वॉलंटियर्स की टीम को प्रभावित लोकेशन पर लेकर गए और जहाँ भी ज़रूरत थी, वहाँ स्वच्छता किट से लेकर चिकित्सा सहायता तक कई तरह से मदद पहुँचाई।
निर्लाभ संगठन Angat Buhay के वॉलेंटियर 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद से फ़िलिपींस के सेबू में रहने वाले लोगों को खाना और ज़रूरी सामान दे रहे हैं।

“हालिया दौर में हमने भूकंप का इतना तगड़ा झटका कभी नहीं झेला था, इसलिए उस वक्त हमें ऐसा लग रहा था, मानो सब कुछ एक बुरा सपना हो और हमें समझ में नहीं आ रहा था कि उस पर हमें क्या प्रतिक्रिया देनी चाहिए थी। सेबू के हर हिस्से में, इमारतें ज़ोर-ज़ोर से काँप रही थीं।”

- पाउ जी., Airbnb.org मेज़बान

जब भूकंप का पहला झटका आया, तब Airbnb मेज़बान मिआ एस. और पाउ जी. सेबू सिटी में अपने घर पर थे। वैसे तो उत्तर दिशा के मुकाबले, सेबू सिटी में हुआ नुकसान उतना ज़्यादा नहीं था, लेकिन उसका झटका मिआ और पाउ ने महसूस किया। वे अपने परिवार और मेहमानों को लेकर बहुत घबराए हुए थे। जब मिया और पाउ को उत्तरी हिस्से में हुई तबाही के बारे में पता चला, तो उन्होंने हर हाल में मदद करने का इरादा किया। जब उन्होंने मदद या वॉलंटियर करने के मकसद से Angat Buhay से खुद संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्हें जल्द ही एक नोटिफ़िकेशन मिला कि उनकी लिस्टिंग को Airbnb.org के ज़रिए ठहरने की जगह के तौर पर बुक किया जा रहा है।

फ़िलिपींस के सेबू में 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद एक घर की तबाही का दृश्य।
Airbnb.org की मेज़बान मिआ एस. फ़िलिपींस के निर्लाभ संगठन Angat Buhay से जुड़े Airbnb.org के मेहमान मेनार्ड को गले लगाते हुए।
अपने पहले मेहमानों को देखकर मिआ और पाउ हैरानी से भर उठे—वे और कोई नहीं, बल्कि Angat Buhay के राहतकर्मी थे। वही टीम, जिनसे वे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। मिआ ने कहा, “यह बड़ा ही सुखद संयोग था कि हमारे घर पर ठहरने वाले लोग असल में उसी संगठन के सदस्य थे, जिससे हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे।"Angat Buhay की टीम का स्वागत करने वाले मेज़बान, मिआ और पाउ यह देखकर बहुत खुश हुए कि उनका घर, उनके देश के सबसे बड़े वॉलंटियर नेटवर्क की टीम का सुरक्षित आशियाना बन सका।

“यह छोटे संगठनों के लिए बड़ी मदद है, खास तौर से कम रिसोर्स वाले NGO के लिए। उनका फ़ंड वाकई ज़रूरतमंद लोगों… कम्युनिटी की ज़रूरतें पूरी करने पर खर्च होना चाहिए।”

- मेनार्ड, Airbnb.org के मेहमान और Angat Buhay के स्टाफ़ मेंबर

उन्होंने कहा कि पिछले राहत कार्यों के दौरान, वॉलंटियर्स और स्टाफ़ को पैसे बचाने के लिए कभी-कभी ऑफ़िस के फ़र्श पर सोना पड़ता था और उनके पास बस एक बेडशीट हुआ करती थी। या वे टीमों के लिए होटल में ठहरने का इंतज़ाम किया करते थे, जिससे खर्च का बोझ बढ़ जाता था।इस बार उन्हें बिलकुल अलग महसूस हुआ, क्योंकि उन्हें और Angat Buhay के अन्य राहतकर्मियों को Airbnb.org की बदौलत ठहरने की मुफ़्त, आपातकालीन आवास की सुविधा मिल सकी। हर रोज़ राहतकार्य में 14-16 घंटों तक जुटे रहने के बाद उन्हें यहाँ चैन की साँस लेने का वक्त मिलता था और मुफ़्त आवास होने का मतलब था कि वे सबसे पहले अपने फ़ंड का इस्तेमाल आपदा से सुरक्षित बचे लोगों की भलाई के लिए कर सकते थे।

फ़िलिपींस के सेबू में 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद Angat Buhay के एक वॉलेंटियर एक छोटे बच्चे को राहत सामग्री दे रहे हैं।

“बिना किसी अपेक्षा के एक-दूसरे की मदद करना। यह फ़िलिपीनो कम्युनिटी का स्वाभाविक गुण है।”

- पाउ जी., Airbnb.org मेज़बान

फ़िलीपींस में बायानिहान सिर्फ़ एक शब्द नहीं है। लोगों की मदद करने और बोझ बाँटने की यह भावना एक अहम सिद्धांत है, एक ऐसा मूल्य जो किसी एक व्यक्ति तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि कम्युनिटी के हर व्यक्ति को ऊपर उठाने के लिए काम करता है।मिआ ने कहा, “Airbnb.org ने हमें एहसास दिलाया कि हमारे पास एक ऐसा रिसोर्स है, जिसे हम ज़रूरत के वक्त लोगों की मदद के लिए ऑफ़र कर सकते हैं।”

Airbnb.org के मेज़बान मिआ एस. और पाउ जी. के साथ Airbnb.org के मेहमान मेनार्ड एक सोफ़े पर बैठे हुए हैं और कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

मिआ और पाउ को उम्मीद है कि उनकी कहानी से दूसरों को Airbnb.org मेज़बान बनने की प्रेरणा मिलेगी। रैफ़ी की मेज़बानी करने के बाद, वे वॉलंटियर बनने की इच्छा से उनके साथ और Angat Buhay से जुड़ गए।मिआ और पाउ के लिए, मेज़बानी में बायानिहान की सच्ची भावना समाई हुई है— चाहे वह फ़िलिपींस में हो या कहीं और।

इस मुहिम में शामिल हों

मुसीबत की घड़ी में आपातकालीन आवास की सुविधा देने वाले लोगों की ग्लोबल कम्युनिटी में शामिल हों।

और जानें

ठहरने की हर जगह से जुड़ी कोई कहानी होती है

आपदाओं से प्रभावित लोगों और उनकी मदद करने वालों से मिलें।