नॉर्टे फ़ायर
शनिवार, 17 अक्टूबर, 2026 तक नॉर्टे की आग 570 एकड़ इलाके में फैल चुकी थी. तेज़ हवाओं और गर्म मौसम के बीच लोगों को अनिवार्य रूप से इलाका खाली करने के आदेश भी दिए गए थे. Airbnb.org, दक्षिणी ऑरेंज काउंटी में नॉर्टे की आग की वजह से विस्थापित हुए लोगों की पहचान करने और उन्हें मुफ़्त स्टे करने की जगह दिलाने के लिए Orange County United Way की एक अहम सर्विस 211OC के साथ पार्टनरशिप कर रहा है.जिन इलाकों में लोगों को अनिवार्य रूप से घर खाली करने का आदेश दिया गया है, वहाँ रहने वाले लोगों के लिए टेम्प्ररी हाउसिंग अवेलेबल है.प्रभावित इलाके के लोग अवेलेबल रिसोर्स के बारे में मदद पाने के लिए 2-1-1 पर कॉल कर सकते हैं. इनमें अवेलेबलिटी के अनुसार Airbnb.org की हाउसिंग सपोर्ट और एमरजेंसी फ़ूड, हाउसिंग जैसी अन्य ज़रूरतों के लिए मदद शामिल है.
अगर आप भूकंप से प्रभावित लोगों को स्टे करने के लिए मुफ़्त जगह देने में मदद करना चाहते हैं, तो Airbnb.org को दान कर सकते हैं. दान की 100% राशि सीधे एमरजेंसी हाउसिंग की व्यवस्था करने में लगाई जाती है. अगर आप Airbnb होस्ट हैं, तो प्रभावित निवासियों को स्टे पर डिस्काउंट देने के लिए साइन अप कर सकते हैं. इन स्टे के लिए Airbnb अपनी होस्ट सर्विस फ़ी Airbnb.org को दान करता है और हर बुकिंग पर होस्ट कोAirCover देता है.