उत्तरी मिशिगन की बाढ़
Airbnb.org ने US के उत्तरी मिशिगन में आई बाढ़ से बेघर हुए लोगों को मुफ़्त, एमरजेंसी अकॉमोडेशन की सुविधा देने के लिए Michigan 211 के साथ पार्टनरशिप की है.बाढ़ से प्रभावित निवासी एमरजेंसी अकॉमोडेशन के लिए Michigan 211 से संपर्क कर सकते हैं, बशर्ते उनका मुख्य घर अनिवार्य रूप से खाली करवाए जा रहे क्षेत्र में मौजूद हो. अगर आपको जगह खाली करने का नोटिस या चेतावनी मिली है, तो फ़िलहाल आप योग्य नहीं हैं.ज़रूरतमंद योग्य परिवार 211 डायल करके या किसी प्रतिनिधि से बात करने के लिए 898211 पर मैसेज से अपना पिनकोड भेजकर Michigan 211 से संपर्क कर सकते हैं.
कैसे मदद करें
अगर आप बाढ़ से प्रभावित लोगों को ठहरने की मुफ़्त जगह देने में मदद करना चाहते हैं, तो Airbnb.org को दान कर सकते हैं. दान की 100% राशि, सिर्फ़ एमरजेंसी अकॉमोडेशन की व्यवस्था करने में खर्च की जाती है. अगर आप Airbnb मेज़बान हैं, तो प्रभावित निवासियों को रियायती दरों पर ठहराने के लिए साइन अप कर सकते हैं. Airbnb.org पर होने वाली बुकिंग से Airbnb कोई कमाई नहीं करता और मेज़बानों को हर बुकिंग के लिए AirCover की सुरक्षा देता है.
कोई सवाल पूछना है?
कृपया contact@airbnb.org पर संपर्क करें