न्यू साउथ वेल्स के बुशफ़ायर

अगर आपको आपातकालीन आवास के लिए आवेदन करना है, तो योग्यता पर गौर करें।

Airbnb.org न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया में बुशफ़ायर से प्रभावित लोगों को मुफ़्त, आपातकालीन आवास देने के लिए Convoy of Hope के साथ पार्टनरशिप कर रहा है। बुशफ़ायर से प्रभावित निवासी Convoy of Hope के ज़रिए आवास के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनका मुख्य घर अनिवार्य रूप से खाली करवाए जा रहे क्षेत्र में मौजूद हो और हम उनकी पहचान वेरीफ़ाई कर सकें। अपनी पहचान वेरीफ़ाई करने के लिए आपके पास एक Airbnb अकाउंट होना चाहिए। अगर आपके पास अकाउंट नहीं है, तो आप यहाँ उसे बना सकते हैं।

कैसे मदद करें

अगर आप बुशफ़ायर से प्रभावित लोगों को ठहरने की मुफ़्त जगह देने में मदद करना चाहते हैं, तो Airbnb.org को दान कर सकते हैं। दान की 100% राशि सीधे आपातकालीन आवास की व्यवस्था करने में लगाई जाती है। अगर आप Airbnb होस्ट हैं, तो प्रभावित निवासियों को ठहरने की जगहों पर छूट देने के लिए साइन अप कर सकते हैं। Airbnb इन बुकिंग के लिए Airbnb.org को अपना होस्ट सेवा शुल्क दान के तौर पर दे देता है और होस्ट्स को हर बुकिंग के लिए AirCover की सुरक्षा देता है।

कोई सवाल पूछना है?

कृपया contact@airbnb.org पर संपर्क करें