स्कैगिट की बाढ़
Airbnb.org ने वॉशिंगटन के स्कैगिट में आई बाढ़ से बेघर हुए लोगों को मुफ़्त, आपातकालीन आवास की सुविधा देने के लिए Washington 211, Catholic Community Services of Western Washington (CCSWW) और Church World Service (CWS) के साथ पार्टनरशिप की है।अगर आप या आपके कोई परिचित बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, तो आप Washington 211 से संपर्क करके आवास के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवास पाने के लिए, आपके पास एक Airbnb अकाउंट होना चाहिए, ताकि आपकी पहचान वेरीफ़ाई की जा सके। अगर आपके पास अकाउंट नहीं है, तो उसे यहाँ बना सकते हैं।
अगर आप स्कैगिट में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को ठहरने की मुफ़्त जगह देने में मदद करना चाहते हैं, तो Airbnb.org को दान कर सकते हैं। दान की 100% राशि, सिर्फ़ आपातकालीन आवास की व्यवस्था करने में खर्च की जाती है। अगर आप एक Airbnb मेज़बान हैं, तो आप प्रभावित निवासियों को रियायती दरों पर ठहराने के लिए साइन अप कर सकते हैं। Airbnb अपना मेज़बान सेवा शुल्क Airbnb.org को ठहरने की इन आपातकालीन जगहों की व्यवस्था करने के लिए दान करता है और मेज़बानों को हर बुकिंग के लिए AirCover की सुरक्षा देता है।