श्रीलंका की बाढ़

श्रीलंका में आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित कम्युनिटीज़ की मदद करने वाले राहतकर्मियों को मुफ़्त, आपातकालीन आवास की सुविधा देने के लिए, Airbnb.org ने International Organization for Migration (IOM) के साथ पार्टनरशिप की है।

कैसे मदद करें

अगर आप श्रीलंका में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को ठहरने की मुफ़्त जगह देने में मदद करना चाहते हैं, तो आप Airbnb.org को दान कर सकते हैं। दान की 100% राशि सीधे आपातकालीन आवास की व्यवस्था करने में लगाई जाती है। अगर आप Airbnb होस्ट हैं, तो प्रभावित निवासियों को ठहरने की जगहों पर छूट देने के लिए साइन अप कर सकते हैं। Airbnb इन बुकिंग के लिए Airbnb.org को अपना होस्ट सेवा शुल्क दान के तौर पर दे देता है और होस्ट्स को हर बुकिंग के लिए AirCover की सुरक्षा देता है।

कोई सवाल पूछना है?

कृपया contact@airbnb.org पर संपर्क करें