बाढ़ के बाद टॉनेसा को ठहरने की पेट-फ़्रेंडली जगह मिली

दिसंबर 2025 में वॉशिंगटन में आई बाढ़ से पहले भी टॉनेसा और उनके पार्टनर ब्रायन को एक त्रासदी का सामना करना पड़ा था.साल 2024 में एक कार दुर्घटना के बाद टॉनेसा को कई तरह की शारीरिक समस्याओं ने घेर लिया और वे विकलांग हो गईं. उनके दो डॉग्स, फ़्रीडा और काइज़र ने उन्हें शारीरिक और भावनात्मक ताकत देने में अहम भूमिका निभाई.इसलिए जब टॉनेसा को 10 दिसंबर, 2025 को खराब मौसम और बाढ़ की वजह से घर खाली करने का आदेश मिला, तो उन्होंने अपने डॉग्स की मदद ली. ब्रायन काम के सिलसिले में शहर से बाहर थे, इसलिए टॉनेसा को जल्दी से अपना सामान पैक करना पड़ा. फिर उनके मन में यह सवाल आया कि वे इन बड़े-बड़े डॉग्स के साथ आखिर अपना घर छोड़कर कहाँ जाएँगी?
“मुझे बस इतना याद है कि मैं कार में बैठी हुई थी और रो रही थी, क्योंकि मुझे नहीं मालूम था कि हमें क्या करना होगा.”

घर छोड़ने के दो घंटे के अंदर ही, टॉनेसा और ब्रायन के घर में पानी भरने लगा. टॉनेसा ने एक ऐसे आपातकालीन आवास की तलाश शुरू की, जहाँ फ़्रीडा और काइज़र सहित उनके पूरे परिवार को आसरा मिल सकता था.ढूँढ़ने पर उन्हें एक शेल्टर मिला, जहाँ वे पेट्स को सिर्फ़ पिंजरों में रखने की इजाज़त देते थे, लेकिन टॉनेसा को एक ऐसी जगह की ज़रूरत थी, जहाँ उनके डॉग्स आज़ादी से घूमते-फिरते हुए उनके रोज़मर्रा के कामों में मदद कर सकते थे.

टॉनेसा और ब्रायन के दो डॉग्स, काइज़र और फ़्रीडा
“हम अपने डॉग्स से अलग नहीं हो सकते थे. अगर उन्हें अपने साथ रखने के लिए हमें कार में भी सोना पड़ता, तो हमें मंज़ूर था.”
तभी टॉनेसा को Airbnb.org के बारे में पता चला. टॉनेसा और ब्रायन ने एक घर में ठहरने की बुकिंग की और उन्हें यह देखकर बहुत राहत महसूस हुई कि वहाँ फ़्रीडा और काइज़र के लिए ढेर सारी जगह थी.

“उस रात चैन से नहाकर एक आरामदेह बिस्तर पर अपनी थकान मिटाना हमारे लिए बेहद सुखद एहसास था. यहाँ-वहाँ से फ़ास्ट फ़ूड लेने के बजाय अपना डिनर खुद तैयार करने की सहूलियत…हमारे लिए किसी लग्ज़री से कम नहीं थी.”

भले ही टॉनेसा और ब्रायन का घर रहने लायक नहीं रह गया था, लेकिन वे अपने घर से बस 20 मिनट की दूरी पर मौजूद Airbnb.org की लिस्टिंग में चैन से रह सके. इसका मतलब है कि टॉनेसा, ब्रायन और उनके डॉग्स को अपने घर से दूर नहीं जाना पड़ा.Airbnb.org ने बाढ़ की इन घटनाओं के जवाब में 2,300 प्रभावित लोगों और 220 पेट्स के लिए मुफ़्त, आपातकालीन आवास की व्यवस्था की. यह कदम टॉनेसा, ब्रायन और उनके डॉग्स, फ़्रीडा और काइज़र के लिए किसी वरदान से कम नहीं था.टॉनेसा, ब्रायन, फ़्रीडा और काइज़र जैसे परिवारों की मदद करने के लिए दान करें.
इस मुहिम में शामिल हों
मुसीबत की घड़ी में आपातकालीन आवास की सुविधा देने वाले लोगों की ग्लोबल कम्युनिटी में शामिल हों.
और जानेंठहरने की हर जगह से जुड़ी कोई कहानी होती है
आपदाओं से प्रभावित लोगों और उनकी मदद करने वालों से मिलें.



